बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था, जयकारों के बीच बप्पा को दी भावभीनी विदाई

0

बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था, जयकारों के बीच बप्पा को दी भावभीनी विदाई
कटनी।। लगातार हो रही बारिश भी गणपति बप्पा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को नहीं डिगा सकी। बरसते पानी के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कृत्रिम विसर्जन कुंडों पर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान विसर्जन स्थलों पर भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। गणपति विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहने की संभावना है।
गणेश प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु बारिश के बीच विसर्जन स्थलों तक पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा के जयकारों के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। विसर्जन स्थलों पर पूरे समय ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे।

सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
गणपति विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी कृत्रिम कुंड विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विसर्जन स्थलों पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, होमगार्ड के जवानों के साथ गोताखोरों की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा की गई पर्याप्त व्यवस्थाओं के चलते गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से जारी है। अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों द्वारा विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने आराध्य को विदाई दी। देर रात तक चलने वाले विसर्जन के दौरान कृत्रिम कुंडों पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed