पितरों की याद में दद्दाधाम वृद्धाश्रम में सेवा-भोज आयोजित

0

पितरों की याद में दद्दाधाम वृद्धाश्रम में सेवा-भोज आयोजित
कटनी। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा “पितरों की याद में सेवा-भोज” कार्यक्रम का आयोजन दद्दाधाम वृद्धाश्रम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों की सेवा करने के साथ उनके साथ समय बिताना और उन्हें परिवार जैसा स्नेह प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा दद्दा जी आश्रम पहुंचकर दद्दा जी का आशीर्वाद लेने एवं समाधि स्थल के दर्शन करने के साथ हुई। इसके बाद आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को संस्था के सदस्यों द्वारा भोजन प्रसाद वितरित किया गया। सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और आत्मीय संवाद करते हुए उनके हालचाल जाने।
भोजन के पश्चात सभी वृद्धजनों को तिलक लगाकर फल एवं भेंट स्वरूप सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर प्रसन्नता और संतोष देखने को मिला।
कार्यक्रम की प्रस्तावना संस्था के अध्यक्ष लोकेश (टीनू) सचदेवा, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा एवं महामंत्री रौनक खंडेलवाल ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अखिलेश पुरवार एवं श्री राज सोनी ने की। अंत में संस्था के सूचना प्रभारी श्री अंकित बिलैया एवं श्रीमती पुष्पा ठाकुर ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संतोष पांडे, दीपक सोनी, शरद सोनी, लक्षित सचदेवा, आशु तिवारी, मुकेश तिवारी, अतुल सोनी, प्रदीप द्विवेदी, रोशनी जायसवाल, रश्मि अग्रवाल, धनश्री अग्रवाल, शिखा खंपारिया, मनीषा पुरवार, रेनू शुक्ला, अनीता ठाकुर, नेहा साहू, श्रुति सेठिया, माया शर्मा, संजना पांडे, प्रेमलता खंपारिया, पूनम पाठक सहित संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

संस्था ने कार्यक्रम को सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सार्थक पहल बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed