पड़वनिया में वन भूमि पर अवैध उत्खनन करते ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा
संवाददाता गौरेला – सद्दाम अंसारी
गौरेला-मरवाही, दिनांक 01 अक्टूबर 2026।
वनमंडल गौरेला-मरवाही के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गौरेला के पड़वनिया क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से उत्खनन किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र गौरेला का वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर पड़वनिया निवासी संतोष गुरजे का ट्रैक्टर वन भूमि में अवैध रूप से उत्खनन करते हुए पाया गया। वन विभाग की टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रैक्टर को पकड़कर जब्त कर लिया गया।
प्रकरण में वन नियमों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा वन भूमि पर अवैध उत्खनन एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन, अतिक्रमण अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम वन कार्यालय अथवा वन अमले को सूचित करें