गांधी चौक गौरेला में मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती, कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रपिता को नमन

0

गौरेला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय गांधी चौक में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, युवा कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारे भी लगाए गए।

 

वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक एकता के विचारों को याद करते हुए कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को एकजुट करने तथा स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने का कार्य किया।

 

गांधी जयंती के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed