वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई,रेत माफियाओं में हड़कंप पंडरीपानी जंगल में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त वन विभाग

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही –

गौरेला संवाददाता सद्दाम अंसारी 

वन परिक्षेत्र गौरेला, वनमंडल मरवाही के अंतर्गत परिसर पंडरीपानी, कक्ष क्रमांक 2343, ऑरेंज एरिया, भलवाही जंगल स्थित कुदारी नाला में अवैध रूप से रेत उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की सूचना पर वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

 

मौके पर पावर ट्रैक्टर के माध्यम से लगभग 3 घन मीटर अवैध रेत का उत्खनन कर संग्रहण एवं परिवहन किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन को जप्त कर लिया गया।

 

प्रकरण में सूरज पिता मोहे लाल, उम्र 22 वर्ष, जाति गोड़, निवासी गंगापुर, थाना गौरेला, के विरुद्ध, वाहन स्वामी विश्वनाथ, निवासी गंगापुर के नाम से वन अपराध प्रकरण क्रमांक 18755/15, दिनांक 02.10.2026 पंजीबद्ध किया गया है।

 

जप्त वाहन को मरवाही डिपो लाकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन, रेत परिवहन एवं अन्य वन अपराधों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed