कांग्रेस संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने बनाया यादगार

0

सुबह से बधाई देने का सिलसिला जारी, मरवाही में सुंदरकांड तो पेंड्रा में भव्य जन्मदिन समारोह

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता का जन्मदिन 2 अक्टूबर को जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। सुबह से ही उनके निज निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने फूल-गुलदस्ता भेंट कर, मिठाई खिलाकर और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से भी बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।

 

मरवाही में ब्लॉक कांग्रेस ने काटा केक

 

जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही द्वारा ब्लॉक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर मनोज गुप्ता का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मनोज गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

महिला कांग्रेस ने किया सुंदरकांड पाठ

इसके बाद मरवाही के कुम्हारी स्थित माता नटेश्वरी मंदिर में महिला कांग्रेस द्वारा मनोज गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने मनोज गुप्ता के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मनोज गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट के रूप में साड़ी भेंट की।

 

पटियाला हाउस में जुटा कांग्रेस परिवार

 

जन्मदिन समारोह का मुख्य आयोजन शाम को पेंड्रा के पटियाला हाउस रेस्टोरेंट में किया गया। गौरेला, पेंड्रा और मरवाही के तीनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की ओर से आयोजित इस समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मित्र एवं शुभचिंतक पहुंचे।

 

इस अवसर पर मनोज गुप्ता ने सभी की मौजूदगी में केक काटा और उपस्थित वरिष्ठजनों एवं शुभचिंतकों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और आपसी मेल-मिलाप का माहौल देखने को मिला।

 

जन्मदिन समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेसजनों ने मनोज गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन में निरंतर सक्रिय रहने की कामना की। समारोह ने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपसी जुड़ाव और उत्साह की तस्वीर भी प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed