सेवा सेतु अभियान के तहत नगरपालिका परिषद गौरेला में जनसमस्या शिविर आयोजित, 240 आवेदनों में से 236 का मौके पर निराकरण
गौरेला संवाददाता सद्दाम अंसारी
गौरेला, 03 अक्टूबर 2026। नगर पालिका परिषद गौरेला के वार्ड क्रमांक 03 स्थित सांस्कृतिक भवन में जिला स्तरीय एवं नगर पालिका परिषद गौरेला के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जनसमस्या शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आम नागरिकों से प्राप्त समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में कुल 240 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 236 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं, समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंदों को चश्मा एवं वृद्धजनों को छड़ी वितरित की गई।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री लालजी यादव, एसडीएम श्री विक्रांत अंचल, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश गुप्ता जी, उप अभियंता श्री मोनेन्द्र साठिया जी,भारतीय जनता पार्टी के मंडल एवं एल्डरमैन अध्यक्ष श्री बबूल रोहणी, पार्षद श्री निलेश साहू, श्री मनोज विश्वकर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रानू नामदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं नगर पालिका परिषद गौरेला के अधिकारी/कर्मचारी व स्वच्छता दीदियां भी उपस्थित रहीं। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया गया।