शहडोल जिले के बूढ़ार अस्पताल में शुरू हुई OT सुविधा, अब आदिवासी अंचल में गूंज रही ‘स्वस्थ बेटी’ की किलकारी

0

 

(अखंड प्रताप सिंह)

शहडोल । कभी बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर सुर्खियों में रहने वाला शहडोल का बूढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अब बदलाव की नई तस्वीर पेश कर रहा है। यहां अब OT सुविधा शुरू हो गई है और पहली बार सफल सीजर ऑपरेशन कर स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ है। सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

आदिवासी बाहुल्य शहडोल के बूढ़ार सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अब नई उम्मीद जगी है। आसपास के सैकड़ों गांवों के लिए अहम इस अस्पताल में पहली बार सीजर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ

ग्राम सारंगपुर की मुस्कान कछवाहा का चिकित्सकीय टीम ने सफल सीजर किया, जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता शर्मा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शैली जैन, बीएमओ डॉ. सचिन कारखुर और पूरी टीम की भूमिका रही। आशा कार्यकर्ता सविता माझी ने भी परिवार को स्थानीय स्तर पर उपचार के लिए प्रेरित किया। इस शुरुआत से ग्रामीण परिवारों को बड़े अस्पतालों की दौड़ से राहत और समय पर उपचार की उम्मीद बढ़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed