जिला चिकित्सालय में अब नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध

0

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 05 अक्टूबर 2026/जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। जिलेवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय में नाक, कान एवं गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ. पावस जगत्यानी की पदस्थापना की गई है। इससे अब जिले के मरीजों को नाक, कान एवं गला संबंधी बीमारियों के विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे जिलों अथवा बड़े शहरों में नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर विशेषज्ञ चिकित्सक की पदस्थापना होने से अब जिला चिकित्सालय में ही इन बीमारियों की विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जिले में अब तक नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए बिलासपुर सहित अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त समय एवं धन खर्च करना पड़ता था। इसके साथ ही मेडिकल बोर्ड में नाक, कान एवं गला रोग से संबंधित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र जारी करने की सुविधा भी जिले में उपलब्ध हो सकेगी। इससे संबंधित लोगों को प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय एवं संसाधनों की बचत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed