सेवा संकल्प अभियान के तहत वन परिक्षेत्र बहोरीबंद में चला वृहद स्वच्छता अभियान वनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बीजा का पौधा रोपा
सेवा संकल्प अभियान के तहत वन परिक्षेत्र बहोरीबंद में चला वृहद स्वच्छता अभियान
वनों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, बीजा का पौधा रोपा

बहोरीबंद।। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मंगलवार को वन परिक्षेत्र बहोरीबंद के प्रांगण में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में वन परिक्षेत्र बहोरीबंद के समस्त स्टाफ एवं वन सुरक्षा श्रमिकों ने सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान के दौरान प्रांगण में मौजूद पॉलीथीन, डिस्पोजल सामग्री, झाड़ियां, कचरा एवं घास आदि को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री देवेश गौतम (वनक्षेत्रपाल), सरपंच प्रतिनिधि श्री ब्रजेश गुप्ता, ग्राम पंचायत बहोरीबंद तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा प्रांगण में बीजा के पौधे का रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही वनों की अवैध कटाई, अवैध रूप से आग लगाए जाने तथा वन संपदा को होने वाले नुकसान से बचाव एवं सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम, सरपंच प्रतिनिधि ब्रजेश गुप्ता, ग्राम पंचायत बहोरीबंद के प्रतिनिधि सहित समस्त परिक्षेत्र सहायक, वनरक्षक, स्थायीकर्मी एवं वन सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।