निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर प्रीति सूरी की पहल, गुरुवार को सिटी मॉल में होगी विशेष स्क्रीनिंग
निगम स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाई जाएगी ‘हनुमान अंश’ फिल्म
सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर प्रीति सूरी की पहल, गुरुवार को सिटी मॉल में होगी विशेष स्क्रीनिंग
कटनी।। सेवा संकल्प अभियान के तहत महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर नगर निगम स्कूलों के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। फिल्म का प्रदर्शन 8 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे कटनी सिटी मॉल में होगा।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सेवा, साहस और मानवीय मूल्यों से परिचित कराना है। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और प्रेरणादायी संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। स्क्रीनिंग में नगर निगम के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और स्टाफ शामिल होंगे।
जनप्रतिनिधि भी करेंगे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन
विशेष स्क्रीनिंग के दौरान सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। जनप्रतिनिधि विद्यार्थियों के साथ फिल्म देखेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
कटनी में पहली बार सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग
नगर निगम के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ के लिए इस तरह की सामूहिक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन कटनी में पहली बार किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, सकारात्मक सोच, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महापौर की एक अभिनव पहल के रूप में देखा जा रहा है। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसे रचनात्मक और प्रेरणादायी अनुभव उपलब्ध कराना है, जो उनके व्यक्तित्व विकास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने में सहायक हों।