निर्वाचन आयोग की जवाबदेही को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, केंद्र व निर्वाचन आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

0

निर्वाचन आयोग की जवाबदेही को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का लिया संकल्प, केंद्र व निर्वाचन आयोग के खिलाफ की नारेबाजी
कटनी। भारतीय लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी द्वारा गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा INDIA ब्लॉक के सांसदों के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार हटाओ, देश बचाओ” सहित विभिन्न नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना किसी भी नागरिक का अपराध नहीं, बल्कि उसका संवैधानिक अधिकार है। जनता के मत की पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता के मत की ताकत को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र एवं संविधान के समर्थन में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें राकेश जैन कक्का, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, आफताब अहमद चोखे, मंजू निषाद, मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, अहमद कुरैशी, जितेंद्र सिंह, रमेश मिश्रा, हरीश आहूजा, राजकुमार विश्वकर्मा, सुशील जायसवाल, श्याम यादव, सचिन गर्ग, इमरान खान, दिलदार खान, अंशु गुप्ता, मुकेश बर्मन, हर्षित मिश्रा एवं मो. फरीद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और प्रत्येक मतदाता के मत के सम्मान के लिए जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आवाज दबेगी नहीं, बल्कि और मजबूती से उठेगी तथा जनता के वोट का सम्मान सर्वोपरि रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed