कैमोर में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा झूलों के संचालन से पहले सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्य, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

0

कैमोर में रावण दहन की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा
झूलों के संचालन से पहले सुरक्षा प्रमाणन अनिवार्य, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
कटनी। दशहरा पर्व पर कैमोर के एसीसी दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का शनिवार को कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एसीसी प्रबंधन को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश-निकास और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विद्युत चालित झूले का संचालन लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल विंग से सुरक्षा प्रमाणन प्राप्त होने के बाद ही किया जाए। साथ ही अमरैयापार से झंडा चौक अस्पताल तक सड़क पर धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएमओ मनीष परते को हाका गैंग सक्रिय कर आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर और एसपी ने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कैमोर टीआई आशीष शर्मा सहित एसीसी प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed