गोल बाजार रामलीला में गूंजा विवाहोत्सव, सीता विवाह और कुअँर कलेवा का हुआ सजीव मंचन
गोल बाजार रामलीला में गूंजा विवाहोत्सव, सीता विवाह और कुअँर कलेवा का हुआ सजीव मंचन
कटनी। शहर के गोल बाजार स्थित रामलीला मैदान में रविवार को सीता विवाह, पांव पखारी और कुअँर कलेवा के प्रसंगों का आकर्षक मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह की पारंपरिक रस्मों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आयोजन के दौरान मैदान में भक्ति और धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।
कलाकारों ने पारंपरिक शैली में विवाह प्रसंगों का जीवंत चित्रण कर दर्शकों का मन मोह लिया। गोल बाजार की रामलीला शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं लोकनाट्य से जोड़ने का माध्यम बनी हुई है।
कमेटी पदाधिकारी एवं गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी रवि खरे, शरद अग्रवाल, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, रोहित सेन और तपन निषाद सहित पत्रकार मुकेश तिवारी, अंकुश एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।