कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
आज दिनांक 14/10/2026 को कलेक्टर महोदय की अध्यक्षता में जिले के समस्त हाई / हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक डाईट पेंड्रा में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई –
1. ग्रेडिंग प्रणाली पर चर्चा -जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा बताया गया कि विद्यार्थियों का मूल्यांकन ग्रेड के आधार पर किया जाएगा –
80% से ऊपर – A ग्रेड
61 से 80% – B ग्रेड
41 से 60% – C ग्रेड
40% से नीचे – D ग्रेड
2. बोर्ड परीक्षा की तैयारी -कलेक्टर महोदय द्वारा सभी प्राचार्यों को बोर्ड परीक्षा के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
3. परीक्षा परिणाम की समीक्षा -कलेक्टर महोदय द्वारा अभी हाल ही में आयोजित किये गए तिमाही परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई खासकर 50 प्रतिशत से कम परिणाम वाले विद्यालयों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
गुरुकुल पेंड्रारोड के स्कूल में बहुत से बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं जिनको लेकर कलेक्टर महोदय द्वारा प्राचार्य के ऊपर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई और आगे बेहतर परिणाम लाने की हिदायत दी गई।
इसी प्रकार से टीकरकला, जोगीसार, मिश्रीदेवी, पीएम श्री पेंड्रा, भर्रीडांड, सेजेस सेमरा, पकरिया, साधवानी, कन्या मरवाही सहित अन्य स्कूलों के प्राचार्यों से उनके स्कूल के परीक्षा परिणाम को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई एवं सभी प्राचार्यों को अगली बैठक में बेहतर परिणाम के साथ वापसी करने की हिदायत दी गई। चूँकि इन विद्यालयों का परिणाम अपेक्षाकृत बेहद खराब रहा है।
कलेक्टर महोदय द्वारा सभी प्राचार्यों को महीने में दो बार पीटीएम की मीटिंग बुलाने की सख्त हिदायत दी गई ताकि बच्चों की पढ़ाई की वास्तविक स्थिति से उनके अभिभावक अवगत हो सकें।
कलेक्टर महोदय के निर्देश –
– शिक्षकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे लर्निंग (सीखने) पर विशेष ध्यान दें। बच्चा कक्षा में कितनी देर रुकता है, यह महत्वपूर्ण है।
– बनावटी गतिविधियों के बजाय वास्तविक अकादमिक सपोर्ट दिया जाए।
– कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएं एवं 15 दिनों के भीतर उनके अभिभावकों की बैठक (SMDC/चौपाल) आयोजित की जाए।
– शत-प्रतिशत बच्चों को उत्तीर्ण करने का लक्ष्य रखा जाए। Where there is a will, there is a way के मंत्र के साथ कार्य किया जाए।
– सभी विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग EDU द्वारा की जाएगी।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, डाइट के प्रभारी प्राचार्य एनके तिवारी, बीईओ पेंड्रा आरएन चन्द्रा, बीईओ मरवाही संजय वर्मा, आलोक शुक्ला सहित जिले के सभी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।