जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य (फोक डांस) प्रतियोगीता 2026 आयोजन स्थल: मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला (जिला – जी.पी.एम.)
आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में जनसंख्या शिक्षा पर आधारित जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का अत्यंत सफल और गरिमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं और शालेय परिवार द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
मंचासीन अतिथि और नेतृत्व
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने उद्बोधन से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया:
• मुख्य अतिथि: श्री रजनीश कुमार तिवारी (जिला शिक्षा अधिकारी, जिला – जी.पी.एम.)
• अध्यक्षता: श्री उपेंद्र सिंह ठाकुर (विकास खंड शिक्षा अधिकारी)
• विशिष्ट अतिथि:
• श्री आलोक शुक्ला (उल्लास प्रभारी)
• श्री संतोष सोनी (बी.आर.सी.सी.)
• श्रीमती ऊषा शर्मा (जिला नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य)
• श्री सुनील दत्त राय
• श्रीमती यशवंत पोर्ते
• कुशल मंच संचालन: श्री नरेश कुमार पात्रे (व्याख्याता) द्वारा पूरे कार्यक्रम का संचालन बेहद प्रभावी और जीवंत तरीके से किया गया।
विशिष्ट उपस्थिति एवं सहयोग
इस गरिमापूर्ण आयोजन को सफल बनाने तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक और शालेय परिवार के निम्नलिखित सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे:
• अधिकारी ,कर्मचारी एवं गणमान्य सदस्य: श्री अरविंद पाण्डेय, श्री विवेक तिवारी, श्री एस. एल. साइटोंडे, श्रीमती मोनालिसा बनर्जी, श्री निर्मल पाण्डेय, श्रीमती रचना चतुर्वेदी, श्रीमती यास्मीन परवीन, श्रीमती कोमल गुप्ता, श्रीमती मीनाक्षी जसवाल, सुश्री अर्चना द्विवेदी, श्रीमती शारदा अग्रवाल, श्रीमती माधवी, श्री उत्तरा कुमार दिवाकर, श्री ओंकार प्रसाद कौशिक, श्रीमती मीनू देवांगन, श्री रमेश प्रधान, श्रीमती ज्योति साहू, सुश्री तान्या गुप्ता, श्रीमती वैशाली वर्मा।
• प्रधान पाठिका एवं शिक्षिका/शिक्षक वृन्द: श्रीमती रुकसाना इराकी (प्रधान पाठिका), श्रीमती सलमा बानो, श्रीमती शोभा पाठक, श्री मेवा सिंह राठौर, श्रीमती अर्चना राजपूत, श्रीमती गायत्री अंचल, श्री मनीष कुमार साहू, श्री ज्योतिष साहू, श्रीमती सजनी, श्री अनूप इक्का, श्रीमती मीना देवी, श्रीमती दुर्गा लहरें, एवं श्री भावेश कौशिक।
इन सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति, सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
प्रतियोगिता और चयनित विजेता प्रतिभागी
प्रतियोगिता में जिले भर के प्रतिभावान छात्रों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच निर्णायक मंडल (श्रीमती एक्का एवं श्रीमती माधवी मंडावी) के निष्पक्ष मूल्यांकन के आधार पर निम्नलिखित चयनित प्रतिभागी अब संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे:
1. लोक नृत्य (फोक डांस) प्रतियोगिता (प्रथम स्थान / संभाग स्तर हेतु चयनित):
• विद्यालय: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुदुमदेवरी (मरवाही)
• विजेता छात्राएं: कु. यशोदा, सरिता, अंजना, आरती, जाह्नवी एवं प्रीति।
• विशेष: इन छात्राओं ने अपनी पारंपरिक लोक कला और बेहतरीन समन्वय से दर्शकों का मन मोह लिया।
2. रोल प्ले प्रतियोगिता (प्रथम स्थान / संभाग स्तर हेतु चयनित):
• विद्यालय: मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरेला
• विजेता छात्राएं: कु. नेहा चक्रधारी, नित्या राठौर, अनुष्का सोनी, पंखुड़ी एवं हंसिनी।
• विशेष: इन छात्राओं ने जनसंख्या शिक्षा के गंभीर सामाजिक संदेशों को नाटक के माध्यम से बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रेरणादायक संदेश एवं समापन
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश कुमार तिवारी ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि जनसंख्या शिक्षा आज के समय की मांग है। रोल प्ले और लोक नृत्य जैसे कलात्मक माध्यमों से छात्र समाज में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने सभी विजेताओं को संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मिश्री देवी विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ऊषा शर्मा के कुशल निर्देशन में शालेय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, आमंत्रित अतिथियों तथा छात्राओं का शत-प्रतिशत योगदान सराहनीय रहा। आभार प्रदर्शन के साथ इस सफल और प्रेरणादायक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ।