खाद्य निरीक्षकों के प्रभार क्षेत्रों में बदलाव, नवीन पदस्थापना आदेश जारी

0

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 26 अक्टूबर 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिले के पांच खाद्य निरीक्षकों की पदस्थापना एवं प्रभार क्षेत्रों में परिवर्तन का आदेश जारी किया है। कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा के पूर्व 14 नवंबर 2024 में आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक नई व्यवस्था लागू की गई है। आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। जारी आदेश के अनुसार खाद्य निरीक्षक श्री जितेन्द्र वासुदेव को अनुविभाग पेंड्रारोड में पदस्थ करते हुए विकासखंड गौरेला के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रभार सौंपा गया है। वे पूर्व में विकासखंड पेंड्रा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रभार संभाल रहे थे।

श्री राहुल सिंह राजपूत को अनुविभाग मरवाही में पदस्थ करते हुए विकासखंड मरवाही की निर्धारित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रभार दिया गया है। वे पूर्व में विकासखंड गौरेला के ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों के प्रभारी थे। उनके नवीन प्रभार में दुकान आईडी 402010001 से 402010017, 402010019 से 402010023, 402010044 से 402010059, 402010074, 402010075, 402010077, 642010078, 642010080 से 642010085, 642010089 एवं 642010090 शामिल हैं। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में पदस्थ सुश्री नेहा पाटले को अनुविभाग मरवाही/पेंड्रारोड में पदस्थ करते हुए विकासखंड मरवाही की दुकान आईडी 402010018, 402010024 से 402010043, 402010060 से 402010073, 402010076, 642010079, 642010086 एवं 642010087 का प्रभार सौंपा गया है।

श्री आशीष पाण्डेय को अनुविभाग मरवाही से अनुविभाग पेंड्रारोड में पदस्थ करते हुए विकासखंड पेंड्रा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रभार दिया गया है। उनके पूर्व प्रभार वाली मरवाही की निर्धारित दुकानों की जिम्मेदारी अब श्री राहुल सिंह राजपूत संभालेंगे। श्री अरविन्द चंद्रा कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में पदस्थ रहते हुए विकासखंड गौरेला के शहरी क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकानों का प्रभार संभालेंगे। आदेश में सभी खाद्य निरीक्षकों को अपने प्रभार क्षेत्र के दायित्वों के साथ विभाग एवं शासन द्वारा जारी आदेशों और निर्देशों का पालन करने तथा कार्यालयीन एवं समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य कार्यों का भी संपादन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed