गौरेला के उद्योगपति संजय गुप्ता को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई

0

वाणिज्य एवं प्रबंधन क्षेत्र में शोध कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए मिला सम्मान

गौरेला। उद्योगपति संजय गुप्ता को वाणिज्य एवं प्रबंधन क्षेत्र में उनके शोध कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में योगदान के लिए विद्यावाचस्पति (पीएचडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यापीठ, वृंदावन धाम (मथुरा) द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय गुप्ता को यह मानद उपाधि वाणिज्य एवं प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिष्ठा, शोध कार्यों तथा सामाजिक योगदान को ध्यान में रखते हुए विद्यापीठ की प्रबंध कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रदान की गई।

नई दिल्ली स्थित होटल रेडिसन इन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदु भूषण मिश्र तथा रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के पूर्व कुलपति एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ. अरविंद कुमार के करकमलों से संजय गुप्ता को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि संजय गुप्ता को इससे पहले भी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। नई मानद उपाधि से सम्मानित होने पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिचितों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संजय गुप्ता भविष्य में भी अपने कार्यों के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed