110 सीसी कोरेक्स के साथ 3 गिरफ्तार

0

कटनी से बुलेरों में ला रहे नशे की खेप

(अनिल साहू+91 70009 73175)
उमरिया। कोतवाली पुलिस ने पिपरिया कालरी के पास रविवार को कटनी से नौरोजाबाद बुलेरो वाहन में कोरेक्स का परिवहन करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से पुलिस ने 110 सीसी कोरेक्स बरामद की है, जानकारी के मुताबिक कटनी से बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 54 बीसी 0216 से कोरेक्स का परिवहन कर कोयलांचल के नौरोजाबाद ले जाई जा रही थी, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जिन्हें मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
वाहन में मिली बड़ी खेप
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जब बुलेरो वाहन को रोककर जांच की तो वाहन में 110 सीसी कोरेक्स की खेप बरामद की गई, कोतवाली पुलिस की कोरेक्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही सामने आई है, बताया गया है कि नशे के कारोबार में शामिल युवक कटनी के किसी थोक व्यापारी से कोरेक्स खरीदकर नौरोजाबाद में बिक्री के लिए ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से नशे के कारोबारी बच नहीं सके। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए प्रकरण को विवेचना में लिया है, जानकारी के अनुसार पुलिस इस ओर भी जांच कर रही है कि नशे के कारोबारियों को कटनी के किसी व्यापारी ने प्रतिबंधित कफ सिरप उपलब्ध कराया।
ये आये गिरफ्त में
बुलेरो में अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स को कटनी से नौरोजाबाद ले जा रहे जिन तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वह सभी नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनमें वकील खान पिता स्व. मो. सलीम निवासी मुंडी खोली, नवाब खान पिता तौफीक खान निवासी कोल दफाई और रोहणी वर्मन पिता मथुरा वर्मन निवासी 5 नंबर शामिल है, बताया गया है, वकील खान के खिलाफ पूर्व में भी नशे के कारोबार में शामिल होने के मामले नौरोजाबाद थाने में दर्ज है। वहीं नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से खुलेआम कोरेक्स की बिक्री गली-चौराहे पर हो रही है, लेकिन थाना प्रभारी ने कभी कोई ठोस कार्यवाही करना मुनासिब नही समझा। छोटी-मोटी कार्यवाही कर नौरोजाबाद में कोरम पूर्ति की जा रही है, सूत्र बताते हैं कि पुलिस की सांठ-गांठ से ही नौरोजाबाद में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।
ये रहे कार्यवाही में शामिल
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा सिंह, एसडीओपी के.के.पाण्डेय के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी अशोक झा, सहायक उपनिरीक्षक आर.एस.संत, कोमल दीवान, प्रधान आरक्षक सुभाष यादव, प्रभाकर पटेल, ब्रजेश सिंह, अमर सिंह, आरक्षक सरमन सेन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!