दोस्त ने सीने में घोपा खंजर

उमरिया। सिटी कोतवाली अंतर्गत खलेसर नदी के पुल के ऊपर रविवार की शाम 5 बजे दो दोस्त शिवा सेन एवं अंशु कोरी आपस में हंसी मजाक कर रहे थे, इसी दौरान मजाक इतना बढ़ा कि आपस में छीना झपटी करने लगे, इतने में ही अंशु कोरी ने शिवा सेन के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शिवा सेन के सीने में लगा, घटना के तत्काल बाद घायल शिवा को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने घायल को जबलपुर रेफर कर दिया, बताया गया है कि वारदात के बाद से आरोपी फरार है, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है, वहीं कोतवाली पुलिस ने मामला कायम किया है, जांच शुरू कर दी।