कन्या हाई स्कूल में हुई …..चोरी

कन्या हाई स्कूल गोहपारू में हुई चोरी
शहडोल। बगैर बाउंड्री बाल के स्कूलों की दशा क्या हो सकती हैं।उसका छोटा सा उदाहरण गोहपारू की कन्या हाई स्कूल में देखा जा सकता है।ये स्थिति केवल गोहपारू की ही नही संभाग के कई स्कूलों की स्थिति बतसे बत्तर है। यहा रात होते ही स्कूल के बरामदों में असामाजिक तत्त्वों का जमावड़ा लग जाता है।और सुबह होते ही के ग्राउड़ो में पड़ी शराब की बोतलें अपनी करतूत दर्ज कराती हैं।
यह हुआ शानिवार को
बीते शानिवार की रात ग्राउंड में लगी बोर से समर्सिबल पम्प को ही निकाल लिया गया।साथ ही बरामदे में शराब की बोतले फोड़ी गई और स्कूल के भवनों को भी नुकसान पहोचाया गया।सुबह होते ही इसकी सूचना रविवार को फोन के माद्यम से स्कूल के स्टॉप को लगी आनन फानन इसकी शिकायत गोहपारू थाने में दी गई।
शहडोल की सिंहपुर रोड स्थिति पटेल स्कूल के दयनीय हालात
संभाग के कई हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी स्कूल की दुर्दशा देखने को बनती है। वही शहडोल के शहरी स्कूलो कि स्थिति भी दयनीय है।जहाँ मौजूद आला अधिकारियों के रहने के बाद भी स्कूल के दरवाजे, खिड़की यहा तक भवनों को भी काफी नुकसान पहोचाया गया है।सिंहपुर रोड स्थित सरदार पटेल स्कूल के किसी भी दीवारों या दरवाजो से या टूटी खिड़कियों या कमरों के अंदर पड़ी शराब की बोतलें इस बात की गवाह है।

You may have missed