अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी समस्या
Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। साप्ताहिक जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलेभर से आये लोगों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील पुष्पराजगढ़ के ग्राम संचरा निवासी जवाहर लाल महरा ने जमीन का पट्टा दिलाए जाने, ग्राम पंचायत जरही अंतर्गत आमिन माता स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता बाई ने समूह की राशि 45 हजार रुपए दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम करौंदाटोला निवासी सोना बाई ने पति की आकस्मिक मृत्यु होने पर सहायता राशि दिलाए जाने, जनपद जैतहरी के ग्राम दर्रीटोला के निवासी आशाराम राठौर ने बिजली बिल में सुधार कराने, जनपद जैतहरी के ग्राम दुलहरा निवासी अयोध्या पटेल ने दबंगों द्वारा उसके धान की फसल को काटने पर दबंगो पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध कराने, तहसील कोतमा के ग्राम चाका की सोहागवती जायसवाल ने नामांतरण आदेश, ग्राम पंचायत सल्हरो अंतर्गत ग्राम पठैती की वाहन मालिक कुसुमी बाई ने सड़क निर्माण कार्य के लिए मुरुम ढुलाई की भुगतान राशि 98 हजार 750 रुपए, तहसील कोतमा के ग्राम रेउसा निवासी दयाराम पाव ने दबंगों द्वारा उसके घर पर जबरन कब्जा किये जाने के संबंध में आवेदन दिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।