रामेश्वर चंद्रवंशी बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष

Ajay Namdev-7610528622
पुष्पराजगढ़। तहसील अधिवक्ता संघ का विगत दिनों चुनाव संपन्न कराया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु दो उम्मीदवारो ने अपनी किश्मत अजमाई जिसमे विनोद सिंह बनाफर को कुल 39 मत प्राप्त हुये जबकि वही दूसरे उम्मीदवार रामेश्वर चन्द्रवंशी को 57 मत प्राप्त हुआ। इस तरह 18 बोटो से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद सिंह को पराजय कर अपने नाम सेहरा बांधा एवं इसी तरह कोषाध्यक्ष पद हेतु अपना अपना भाग्य अजमा रहे, रघुबर जिन्हें सिर्फ 33 मत ही प्राप्त हुए। वही दूसरे प्रत्याशी के रूप मे नर्बदा सिंह जिन्हें 63 मत प्राप्त हुये, इस तरह नर्बदा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुबीर बनाबल को 33 मतो से पराजय कर जीत हाशिल किया, पुस्तकालय प्रभारी पद हेतु मोहम्मद रजा खान जिन्हें सिर्फ 45 मतो में ही संतुष्टि करनी पड़ी एवं दूसरे प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने 51 मत प्राप्त कर 06 मत की बढ़त लेकर विजयी प्राप्त किया। सह सचिव पद के लिए भी दो उम्मीदवारो ने अपना भाग्य आजमाया जिसमे फूलचंद्र सिंह को 45 मत प्राप्त हुये एवं दूसरे प्रत्याशी पुष्पेंद्र को 50 मत प्राप्त हुये। इस तरह पुष्पेंद्र मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फूलचंद्र सिंह को 05 मतो की बढ़त बनाकर अपने नाम जीत का सेहरा बंधा चुनाव अधिकारी एडवोकेट अमित पडवार, सहायक चुनाव अधिकारी अमित तिवारी ने शांति पूर्ण चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। अधिवक्ता संघ द्वारा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विजयी उम्मीदवारो की खुशी पर बाजा गाजा के साथ पूरा नगर भ्रमण कर खुशी जाहिर कर मिठाई बांटी गई। जीत का जश्न मनाते हुये विजयी पदाधिकारीयो जीत खुशी जाहिर की जिसमे सभी लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

You may have missed

error: Content is protected !!