खन्नौदी के उदयपुर गांव में तेंदुए की दहसत बैल के शिकार से दहसत में बीती रात

बैल के शिकार के बाद दहसत में बीती रात
गोहपारू थाना क्षेत्र के खन्नौधि के उदयपुर गांव की घटना से क्षेत्र में दहसत का माहौल
शहडोल।गोहपारू थाना क्षेत्र के खन्नौदी से लगभग 4 किलोमीटर दूर उदयपुर गांव में गुरुवार की रात 9 बजे एक बैल का शिकार हो गया। खन्नौधि के उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में दहसत का माहौल बना हुआ है।दहसत में बीती रात के बाद सुबह से बैल के शव के पास ग्रामीणों का हुजूम लगना शुरू हो गया साथ ही तरह तरह की बाते भी होने लगी। ।बताया जा रहा है कि जब बाघ ने बैल को पकड़ा था।तभी कुछ गांव के ही संतोष सिंह, राजमणि कोल और राजेंद्र यादव द्वारा देखने की जानकारी प्राप्त हो रही है। ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी कुदरा गांव में भी इसके आने की सुगबुगाहट रही ।हालांकि घटना रात के 9 बजे की थी इसकी सूचना ग्रामीणों ने सुबह वन विभाग को दी।मौके पर पहोचने के बाद जो पैरों के निशान देखे गए वो तेंदुए के बताए जा रहे हैं। पंचनामा कर विभाग ने जंगल की ओर तेंदुए के जाने के संकेत दिए हैं। बैल को पीछे से हमला कर गले मे दाँतो के निशान पाए गए हैं।

You may have missed