अनेकता में एकता हमारे देश के संस्कृति की विशेषता- परमानंद

Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। शनिवार को शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में कौमी एकता सप्ताह के तारतम्य में संास्कृतिक एकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जयन्तराव थे, उन्होने देश की वहुरंगी संस्कृति का जिक्र किया तथा भारत देश की महानता का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्येन्द्र दुवे भी अपने विचार व्यक्त किये। युवाओं ने बड़े उत्साह से भाग लेकर प्रस्तुतियंा दी, व्यक्तओं में डॉ. जुगुल किशोर, राघवेन्द्र सिंह, तरन्नुम सरवत, प्रियंका अग्रवाल, कृष्णचन्द्र सोनी, राजेश विश्वकर्मा ने भी विचार रखें, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो0 परमानंद तिवारी ने कहा कि अनेकता में एकता हमारे देश के संस्कृति की विशेषता रही है यहां बहुभाषा-भाषी क्षेत्र, जाति, रंग, सम्प्रदाय के लोगों की उपस्थिति एकता को दृढ़ बनाती है। यहां पर्व परम्पराएं एक साथ विकास के दौर में निरंतर चल रही है। छात्र-छात्राओं में अनुराधा तिवारी, ऊषा, नीलम, दीप्ति, राधेश्याम पाण्डेय रहें। कार्यक्रम का संचालन फरहानाज ने किया तथा आयोजन में डॉ. जे.के. संत, रामाश्रय भारिया, संतोष सिंह, संगीता राठौर, नितिका सिंह, शेर सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति आदि ने सहयोग किया।

You may have missed