अपनी ही सरकार के खिलाफ NSUI ने लगाए @ कॉलेज प्रबंधन मुर्दाबाद के लगे नारे

छात्र-छात्राओं ने जमकर किया हंगामा, घंटो जाम रहा स्टेट हाईवे

अपनी ही सरकार के खिलाफ NSUI ने लगाए @ कॉलेज प्रबंधन मुर्दाबाद के लगे नारे

(Amit Dubey-8818814739)
बुढ़ार। शासकीय नेहरू महाविद्यालय के मुख्य गेट पर बुधवार को सुबह 11 बजे एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को रखते हुए घंटों गेट के बाहर प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन में कॉलेज प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे एवं प्रभारी प्राचार्य आशा अग्रवाल इस्तीफा दो, वही प्रोफेसर अनिल उपाध्याय को हटाए जाने की मांग पर डटे रहे, स्थिति को बेकाबू होते देख मौके पर अनुविभागीय अधिकारी भरत दुबे दलबल सहित पहुंचकर मामले को शांत किया। छात्राओं एवं कालेज प्रबंधन से वार्तालाप कर समस्या का समाधान निकाला गया, छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहां कि कॉलेज परिसर में आए दिन असामाजिक तत्व घुसकर छात्रों से मारपीट एवं छात्राओं से अश्लील हरकतें एवं छेडख़ानी करते हैं, जिसे रोक पाने में कालेज प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन अपनी सक्रियता नहीं दिखा रही है।

यह था मामला
शासकीय नेहरू डिग्री महाविद्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर दो छात्रों में विवाद हो गया और विवाद गुटबाजी मे तब्दील हो गया, बाहरी तत्वों के द्वारा कॉलेज के छात्र की जमकर पिटाई कर दी गई, बीकॉम फाइनल ईयर के छात्र व एनएसयूआई के सदस्य दिग्विजय सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें छात्र दिग्विजय को गंभीर चोट पहुंची, महाविद्यालय प्रबंधन व मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों द्वारा न तो छात्र का बचाव किया गया और न ही आरोपियो पर कोई भी कार्यवाही की गई, न ही प्रबंधन द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज कराई गई। पीडि़त द्वारा किये गए एफआईआर के बावजूद भी आरोपी को अभी तक नही पकड़ा जा सका है।

          तो अपनी सरकार को कटघरे             में खड़ा कर दिया…!!

 एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नेहरू डिग्री कॉलेज के सामने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया दोनों ही संगठन कांग्रेश की शाखाएं हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है युवाओं द्वारा जो नारे लगाए गए उसमें स्थानीय पुलिस प्रशासन और कालेज प्रबंधन दोनों ही को दोषी करार दिया जा रहा था, जबकि दोनों ही विभाग राज्य सरकार के अधीन है, इस तरह से देखा जाए तो युवक कांग्रेस और एनएसयूआई दोनों के ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने ही सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे, इसकी चर्चा पूरे कोयलांचल में भी रही।

 

किससे ली अनुमति, हाईवे जाम पर क्या हुई कार्यवाही

छात्रों द्वारा किए गए जाम और आंदोलन को लेकर यह भी सवाल सामने आया कि छात्र संघ और युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यहां चक्का जाम करने से पहले जिला मुख्यालय और भोपाल स्थित एनएसयूआई तथा युवक कांग्रेस के किन वरिष्ठ पदाधिकारियों से इसकी अनुमति ली । यह भी बात सामने आएगी माननीय न्यायालय द्वारा स्टेट हाईवे को जाम करने के लिए पूरी तरह से मना किया गया है और इसे ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं , बुधवार को बुढार पुलिस मौके पर थी, कई घंटे तक जाम लगा था और दर्जनों ऐसे छात्र परेशान थे, जिन्हें इस आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था , मुख्य चौराहा होने के कारण यहां से आने जाने वाले लोगों को भी कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा पुलिस ने इस संदर्भ में तथाकथित छात्रों के खिलाफ कोई एक्शन लिया या नहीं यह तो वही जाने…….. लेकिन यदि इस तरह की मनमानी है और आए दिन के सड़क जाम जैसे मामले होते रहेंगे तो इस जाम के कारण किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

You may have missed

error: Content is protected !!