कोरेाना महामारी के बीच “प्रशासनिक योद्धा” लघु फिल्म का हुआ विमोचन

0

(Narad#9826550631)

कोरेाना महामारी के बीच “प्रशासनिक योद्धा” लघु फिल्म का हुआ विमोचन

शहडोल । संभाग में कोरोना काल के दौरान चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किये गए तमाम प्रयासो पर आधारित कर तैयार की गई कोरोना वायरस महामारी के बीच” प्रशासनिक योद्धा “लघु फिल्म का विवोचन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर नरेश पाल, उप पुलिस महानिदेशक जी. जनार्दन, उप पुलिस महानिरीक्षक पीएस उइके, कलेक्टर डाॅ. सतेन्द्र सिंह, डीन मेडिकल काॅलेज डाॅ. मिलिंद शिरालकर सहित संभाग में कोरोना काल के दौरान चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किये गए प्रयासो के आधार पर प्रशासनिक योद्धा लघु फिल्म का विमोचन आज किया गया।

वहीं विमोचन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कमिश्नर श्री पाल ने बताया कि प्रशासन की निरंतर जागरूकता एवं अच्छी पहल के कारण शहडोल संभाग में कोरोना संक्रमण को रोकने में सफलता मिली इस कार्य में चिकित्सा अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों ने भी बेहतर प्रयास किये।

उन्होने कहा कि अभी कोरोना की चुनौती समाप्त नही हुई है इसमें निरंतर जागरूक रह कर कार्य करने की आवश्यकता है। कोरेाना काल में प्रशासनिक अमले द्वारा किये गए कार्याे को वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश जायसवाल एवं छायाकार सुरेश चौधरी द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म इस कार्य को जन-जन तक पहुंचाएगी । जिससे लोगो का कोरोना संक्रमण को रोकने के प्रति विश्वास बढ़ेगा । कमिश्नर ने इस कार्य के लिए उन्हे धन्यवाद भी दिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस उप महानिदेशक जी.जनार्दन ने कहा कि कोरोना काल में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग के अमले, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागो ने भी अनुकरणी कार्य कर कोरोना संक्रमण को रोकने में सराहनीय कार्य किया। उन्होने कहा कि कोरोना काल में किये गए कार्याें को लघु फिल्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचना एक अच्छी पहल है। इससे लोगों में कोरोना संक्रमण रोकने की दिशा में अच्छा संदेश जाएगा।

इसअवसर पर पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पार्थ जायसवाल, उपायुक्त राजस्व दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागुपर धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश पाण्डेय, अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण आरएस भील एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!