कोतवाली पुलिस ने वाहन चालकों को दी समझाइश
अनूपपुर। कोतवाली अंतर्गत अमरकंटक मुख्य मार्ग में आने जाने वाले राहगीरों को गाडी चलाते समय हेलमेट लगाने व दस्तावेज रखने की समझाइश दी गई, कई गाडियों पर नंबर प्लेट न होने व दस्तावेज न होने पर चालानी कार्यवाही भी की गई। मुख्यालय से लेकर अमरकंटक रोड स्थित सांधा मोड तक भ्रमण कर वाहन चालकों को समझाइश देते हुए सोमवार को कोतवाली पुलिस दिखाई दी। टीम में एसआई यू.एन. मिश्रा, एएसआई एस.के. अहिरवार, प्रधान आरक्षक अरविन्द राय के साथ अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।