ऑक्सफोर्ड के द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन से दुनिया को उम्मीदें

0

नई दिल्ली । पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस जैसी महामारी से जंग लड़ रही है और वैज्ञानिक हर संभव इसके वैक्सीन की खोज में जुटे हुए हैं. दुनिया भर में सैकड़ों देशों में कोरोना वैक्सीन को विकसित करने पर काम किया जा रहा है. हालांकि लोगों को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल से सबसे ज्यादा उम्मीदें है. अगर यह सफल हो जाता है तो न सिर्फ इस महामारी से लोगों को मुक्ति मिलेगी बल्कि इससे संक्रमित लाखों मरीजों की जान भी बचाई जा सकती है.

आप को बता दें कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने AZD1222 नाम के एक कोरोना वैक्सीन को विकसित किया है जिसे इस महामारी के खिलाफ सबसे प्रभावी बताया जा रहा है. वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को भरोसा है कि इस वायरस के खिलाफ यह वैक्सीन जरूर काम करेगा. शोधकर्ताओं के मुताबिक अभी वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है और जितने भी लोगों पर इसका प्रयोग किया गया है उनपर नजर रखी जा रही है. जितने भी लोगों पर यह ट्रायल किया जा रहा है उन्हें एक स्पेशल नंबर जारी किया गया है ताकि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत शोधकर्ताओं से बात कर सकें और उन्हें आने वाली समस्या के बारे में बता सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed