तो क्या एसडीओ-ठेकेदार सड़क से निकाल रहे तेल
(Amit Dubey+8818814739)
ताला। पनपथा अभ्यारण के अंतर्गत बने टाइगर सफारी पनपथा में कई लाखों की राशि से सात-आठ माह पूर्व बने इको पर्यटन मार्ग की मिट्टी बह गई, पनपथा एसडीओ व ठेकेदार की मिलीभगत से रोड बनाई गई थी, सड़क निर्माण को लेकर हुए भ्रष्टाचार का मामला सुर्खियों में आया था, सूत्रों की माने तो अवैध उत्खनन कर सड़क में मुरूम डाली गई थी, खबर है कि किसी के संज्ञान में मुरूम बहने वह घटिया निर्माण की बता आने से पहले ठेकेदार के द्वारा कराए गए घटिया निर्माण कार्य के भुगतान की प्रक्रिया जोरों पर करवा दी गई है, खबर है कि कथित द्वारा हकीकत सामने आने से पहले भुगतान करने की योजना बना ली गई है, मामले में कितनी सत्यता है यह तो जांच में ही सामने आ सकता है।