रिटार्यड फौजी के साथ अमरकंटक तिराहे में ध्वाजारोहण
स्थानीय युवकों ने मिलकर फहराया राष्ट्रध्वज
अनूपपुर। जिला मुख्यालय के अमरकंटक तिराहे में रिटार्यड फौर्जी के साथ स्थानीय लोगो ने मिलकर झंडा फहराया, रिटार्यड सूबेदार नॉर्दर्न कमांड उधमपुर प्रहलाद पटेल की मुख्य अतिथि में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर देश के प्रति एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में श्री पटेल को सम्मानित करते हुए गुप्ता बोरबेल्स के संचालक राकेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में चुना एवं उनके सहयोगी पिन्टू जायसवाल के साथ दर्जनों युवा मौजूद रहे।
सबको बाटी मिठाईयां

कोरोनाकाल को देखते हुए कार्यक्रम को संक्षिप्त रूप से मनाकर खुशियों के साथ मिठाईयों का वितरण किया गया। गौरलतब हो कि हर त्योहारो में अमरकंटक चौराहे के युवा संगठन किसी न किसी कार्यक्रम को लेकर उत्साहित रहता है। सालो से चल रही यह प्रथा लोगो के लिए प्रेरणा बन गई है, जहां सम्मानित व्यक्तियों को बुलाकर मुख्य अतिथि के रूप में चुनकर उनका सम्मान किया जाता है।
