लॉकडाउन के बाद भी लगा सिंघोरा का हाट बाजार
लॉकडाउन के बाद भी लगा सिंघोरा का हाट बाजार
कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अव्हेलना
कलेक्टर ने दिया था जिले में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश
वेंकटनगर (परीक्षित सिंह) :- जिले के जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघोरा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने रविवार को जिले में टोटल लॉकडाउन का आदेश दिया था, उसके बाद भी ग्राम पंचायत सिंघोरा में रविवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट बाजार लगाया गया।
कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अव्हेलना

जिले के कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले में रविवार को पूर्णतः लॉकडाउन का आदेश दिया था, उसके बाद भी साप्ताहिक हाटबाज़ार लगने से यह मालूम पड़ता है कि जिले में कलेक्टर के आदेश की किस तरह से धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसा नही की इसकी खबर ग्राम के पंचायत सचिव या जनप्रतिनिधियों को नही रही होगी, बावजूद किसी ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को नही दी।
पिछले हफ्ते ही एक कोरोना संक्रमित मिला

पिछले 7 अगस्त को पोंड़ी में एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति भी मिला था। जो हाट बाजार स्थल से मात्र सौ मीटर दूर है। उसके बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही कोरोना जैसी महामारी को आमंत्रित कर रही है।