नशे के सौदागरों को पुलिस ने दबोचा
उमरिया। जिले के नौरोजाबाद पुलिस ने ग्राम सिंघवाड़ा में आरोपी विनोद परौहा पिता नंद किशोर परौहा निवासी वार्ड नंबर 28 मदन मोहन चैबे वार्ड भट्टा मोहल्ला माधव नगर जिला कटनी व विनीत पाण्डेय पिता राजकुमार पाण्डेय निवासी पाली प्रोजेक्ट के कब्जे से आनरेक्स कफ सीरप 34 नग कीमती 4080 रूपये, मोटर सायकल एमपी 21 एमएच 4032 कीमती 35000 रूपये नगदी रकम 5500 रूपये व एक ओप्पो व एक रियल मी कंपनी का मोबाईल कीमती 22000 रूपये कुल कीमत 66580 रूपये जप्त कर धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट व 13 औषधि अधिनियम का पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया है ।
इनकी रही भूमिका
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन व एसडीओपी अनुभाग पाली के मार्गदर्शन में थाना नौरोजाबाद से प्रशिक्षु डीएसपी गायत्री तिवारी, उपनिरीक्षक शरद खम्परिया, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक बृजेश, मोहित, दामोदर, आशीष गवले का योगदान रहा है ।