पीपीई किट से अब लैस हो चुके हैं, जिले के हर थाने के डे-ऑफिसर और मुंशी
चचाई। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण और इसी बीच कई थानों के पुलिस कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण पुलिस विभाग इस बात को लेकर खासा चिंतित है।

पुलिस अधीक्षक मांगीलाल कुशवाहा के निर्देशन में जिले भर के समस्त थाना क्षेत्रों में बैठे डे ऑफिसर व मुंशी को पीपीई किट से लैस कर दिया गया है। कप्तान ने पीपीई किट से लैस करने के आदेश दिए गए हैं, जिले के चचाई थाना सहित अन्य कई थानों में इसकी शुरुआत हो चुकी है, थाना प्रभारी आरपी सोनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मांगीलाल जी तथा प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं को पहले सैनिटाइजर देकर उनके हाथ साफ कराए जाते रहे है, यही नहीं शिकायतकर्ताओं को थाने में प्रवेश करने से पहले उनका मास्क पहनना ही सुनिश्चित किया जाना है।
अब दूसरे क्रम में थाने में पदस्थ डे ऑफिसर और मुंशी को पीपीई किट पहनना अनिवार्य कर दिया है, थाने में पदस्थ अधिकारियों को आज पीपीई किट पहनने के बाद उन्होंने अपना दैनिक कार्य शुरू कराया गया।