मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में अति वर्षा की स्थिति की समीक्षा की
राकेश सिंह
शहडोल । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक कर समीक्षा कर लें आवश्यक राहत के कार्य हों। जिला मुख्यालय स्थित आपदा नियंत्रण केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखा जाए-मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश कलेक्टर्स जिले के सभी बड़े बांधों एवं जलाशयों पर अमला पूरे समय अलर्ट की स्थिति में रहे नर्मदा घाटी विकास द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से सतत संपर्क में रहें बाढ़ की स्थिति में आपात राहत के लिए सभी उपयोगी उपकरण, खोज एवं बचाव दल आदि पूरी तरह तैयार और मुस्तैद रहे-मुख्यमंत्री श्री चौहान जलभराव और बांधों के गेट खोलने की स्थिति आने पर आवश्यक व्यवस्थाएं करें- मुख्यमंत्री श्री चौहान बाढ़ की स्थिति की सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं समन्वय स्थापित करने के लिए जिला कलेक्टर अपने सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर के साथ सतत संपर्क में रहे-मुख्यमंत्री जहां पानी भराव की स्थिति बनी हुई है वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था करें…. मुख्यमंत्री के निर्देश सभी कमिश्नर नियमित मॉनिटरिंग करते रहें- मुख्यमंत्री ने राहत स्थलों पर भोजन पानी और आश्रय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ।