शराब सहित आरोपी धराया
(निज़ामुद्दीन अली) – 9993839500
अमलाई। थाना क्षेत्रांतर्गत गुरूवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम बटुरा अमलाई में दबिश देकर रामशरण पाव पिता लला पाव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बटुरा थाना अमलाई के कब्जे से 06 लीटर कच्ची महुआ शराब ज़ब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।