महाशिवरत्रि में भागवत कथा का आयोजन

0

संतोष कुमार केवट

अनूपपुर। नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड नं 08 पसान गांव निवासी संजू मिश्रा,आयोजक से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर स्थान मां दुरपता माता मंदिर पसान में रविवार 7 मार्च से 14 मार्च तक श्रीमद भागवत कथा आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी एवं उनकी सुपुत्री बालविदुशी कु. शीघ्रता त्रिपाठी के श्रीमुख से भागवत कथा आरम्भ होने जा रही है। जिसमें 7 मार्च को प्रात: 9 बजे कलश यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुचेंगे, पूजा पाठ (परायण) सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं पूजन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक व कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी एवं उनकी सुपुत्री बालविदुषी कु. शीघ्रता त्रिपाठी के मुखर से संगीतमय कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भक्तजनों से निवेदन करने वालों में श्रीमती ममता-सतीश मिश्रा, श्रीमती विमला-संजू मिश्रा, श्रीमती चंद्रा-जितेंद्र मिश्रा जिनके प्रेरणा श्रोत श्रीमती शिवलली मिश्रा, स्व. श्यामलाल मिश्रा, सूरज मिश्रा, रामस्वरूप मिश्रा, मोतीलाल मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा एवं राजेन्द्र मिश्रा भक्त जनों के स्वागत व दर्शनाभिलाषी श्रीमती सरिता-उमेश मिश्रा, श्रीमती अशमी – सौरभ मिश्रा और स्वागत करने वाले स्वागताकांक्षी श्रीमती सारिका आशीष मिश्रा,आदित्य मिश्रा एवं अंजली लकी आदि शामिल हैं भक्तजनों व आयोजकों ने पसान सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अखिल किया है कि इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भागवत कथा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लें और इसे सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed