छात्र-छात्राओं को तीन वर्षो से नहीं मिला आवास भत्ता
अभाविप छात्रों की निराकरण के लिये आया आगे
अनूपपुर। शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ में अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के साथ हो रहे भेदभाव और शासन द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद में हेरफेर व लेटलतीफी करने का मामला सामने आया है। लगातार छात्र-छात्राओं के द्वारा मौखिक एवं लिखित शिकायत देने के बाद भी महाविद्यालय प्रबंधन हठधर्मिता अपना रही है।
आवास भत्ता का अभाव
महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षण सत्र 2018, 2019, 2020 तीन वर्षो का अभी तक आवास भत्ता नहीं दिया गया है, आज तक प्रबंधन द्वारा उन्हें न तो भत्ता का फार्म प्रदाय किया गया है और न ही इस पर कभी पहल की गई। जिसके कारण छात्र-छात्राएं सड़को पर उतरने को मजबूर हैं।
अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ की विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अनूपपुर के जिला सह संयोजक जय गणेश दीक्षित के द्वारा सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुये उक्त विषय पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।
इनका कहना है-
उच्च शिक्षा विभाग से हाल ही में पोर्टल को शुरू कर दिया गया है, सभी छात्र आवास भत्ता के लिये आवेदन कर सकते है।
पीएन चतुवेर्दी, सहायक आयुक्त
जनजातीय कार्य विभाग अनूपपुर