शिकायतकर्ता को परिवार सहित मार, काट डालने की दी जा रही धमकी
संतोष कुमाार केवट
अनूपपुर। जिले के जनपद पंचायत व थाना एवं तहसील जैतहरी के ग्राम लहरपुर का मामला कुछ इस प्रकार है कि बाबूलाल राठौर आयु 62 वर्ष पिता शुक्कुल राठौर का पुस्तैनी जमीन है, एवं उसी जमीन पर निवासरत है। ग्राम लहरपुर की आराजी ख0ंन0 764 रकवा 1.59 एकड़ मेरे पट्टे की भूमि पर मेरा पुस्तैनी रहायशी मकान, कुआ, बाड़ी बनी है, जिससे मै अपने परिवार व माल मवेशी सहित निवास कर रहा है। मेरे रहायशी मकान से शासकीय सड़क तक पहुँच मार्ग रास्ता 8 फिट चौड़ी खसरा नंबर 762, 763 के बीचो बीच जिले के कलेक्टर के निर्देश से न्यायलय तहसीलदार जैतहरी द्वारा हल्का पटवरी लहरपुर, राजस्व निरीक्षक जैतहरी के उपस्थिति में राजस्व प्रकरण क्रमांक 118/ अ-74/2000-01 आदेश दिनांक 22 मई 2001 को निकलवा दिया था, तबसे प्रार्थी उक्त रास्ते से निस्तार करते चले आ रहे है। विगत् सप्ताह दिनांक 30 नवम्बंर 2020 से विषयांकित व्यक्ति जबर सिंह पिता भूखन राठौर, बुद्धसेन उर्फ बब्बू पिता जबर सिंह राठौर, निवासी ग्राम लहरपुर आये दिन विवाद करते है, रास्ता को बंद करते है, रास्ता में आये दिन बिसैले काटे डाल देते है, रास्ता में गडढ़ा खोद देते है, रास्ता को बंद कर रहे है। मुझे व मेरे परिवार को उक्त रास्ते में आने-जाने से भद्दी-भद्दी गाली देते है, जान से मारने काटने को कहते है, जबकि रास्ता निकलवाते समय तहसीलदार जैतहरी जबर सिंह राठौर व उसका लड़का बुद्धसेन राठौर से भविष्य में उक्त रास्ता को लेकर विवाद ने करने रास्ता को अवरूद्ध न करने की निर्देश देते हुए मुचलका से प्रतिबंधित किये थे, किन्तु उपरोक्त लोग न्यायालय की आदेश का अवहेलना करते हुए दिनांक 30 नवम्बंर 2020 से पुन: मुझ प्रार्थी को तंग व परेशान कर रहे है, निकलाई गई शासकीय सड़क तक की 8 फिट चौड़ी पहुंच मार्ग को अवरूद्ध करते है, गाली-गलौच देते है, जान से मार डालने को कहते है, मै प्रार्थी उपरोक्त लोगों से बहुत तंग व परेशान हो चुका हूॅ । विषयांकित व्यक्तियों के प्रति कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही कराते हुए रास्ता खुलवाये जाने की उचित प्रबंध करें।