गेहूँ उपार्जन हेतु जिले में 8 खरीदी केन्द्र स्थापित

0

संतोष कुमार केवट

अनूपपुर। जिले में रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूँ उपार्जन के लिए 8 खरीदी केन्द्र स्थापित किए गए हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी आगामी 1 अपै्रल से 15 मई 2021 तक की जाएगी। शासन द्वारा औसत अच्छी गुणवत्ता के गेहूँ का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि जिले में राजेन्द्रग्राम, बेनीबारी, भेजरी, जैतहरी, अनूपपुर क्र.-1, अनूपपुर क्र.-2, निगवानी एवं देवगवां को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, साफ पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था, फस्र्ट एण्ड बाक्स सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। कृषकों से सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक उपार्जन कार्य किया जाएगा तथा शनिवार एवं रविवार को सप्ताह में शेष स्कंध का परिवहन, भण्डारण, लेखा का मिलान आदि किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed