बैठक के साथ भारतीय जनता मजदूर संघ का सदस्यता अभियान शुरू
अनूपपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतप्रकाश जाटव के नेतृत्व में भारतीय जनता मजदूर संघ का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिस के संदर्भ में मंगलवार को अनूपपुर मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवानी के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष अनूपपुर पीयूष पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भारतीय जनता मजदूर संघ की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता को लेकर चर्चा हुई है और सभी से यह अपील किया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शांतप्रकाश जाटव का यह अभियान एवं भारतीय जनता मजदूर संघ के द्वारा चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान को आम जनमानस तक पहुंचाना है एवं सभी को इससे जोड़ा जाना तय हुआ है।
युवाओं के साथ मजबूत हाथ
गौरतलब हो कि युवा नेता पियूष पटेल जिले में युवाओं के बीच अच्छी पकड रखते है, वर्षो से संघर्षशील युवा संगठन के नेतृत्व कार्य करने वाले पियूष अब भारतीय जनता मजदूर संघ इकाई अनूपपुर के मंडल अध्यक्ष के पद पर है, जहां उन्होने हाल में अपने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए युवाओं की फौज तैयार की थी, जिसके बाद प्रथम बैठक का आयोजन कर संगठन को मजदूती के साथ आगे की ओर ले जाने के लिए अग्रसर दिखाई दिये।
बैठक में रहे शामिल

भारतीय जनता मजदूर संघ की सदस्या व चर्चा बैठक के दौरान उपाध्यक्ष कृतंजय नाथ पटेल, अखिलेश सिंह, विजय राठौर, कृष्णा नापित, सिभु पटेल, मो. इरफान, महामंत्री प्रहलाद पटेल, मनोज सोनी, मंत्री सूरज राठौर, रमेश पटेल, राजकुमार राठौर, देवी प्रसाद कोल, दिनेश राठौर, चंद्रमनी नाने कहार, कार्यालय प्रभारी बालकरण राठौर, कार्यालय सहप्रभारी टीकम पटेल, कार्यालय मंत्री सनित सेन, कार्यालय सहमंत्री दिनेश राठौर, कोषाध्यक्ष रवि राठौर, सह कोषाध्यक्ष आलोक पटेल, मीडिया प्रभारी कपूरचंद कहार, सह मीडिया प्रभारी जय ङ्क्षसह राठौर, आईटी सेल प्रभारी संग पटेल, सह आईटी सेल प्रभारी शैलेन्द्र राठौर, अधिवक्ता राकेश शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा, राहुल रजक, शिवम पटेल, आदर्श मिश्रा, अरूण राठौर आदि शामिल रहे।