बुधवार को प्राप्त 87 की रिपोर्ट में से 2 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
संतोष कुमार केवट
अब तक कुल प्राप्त कोरोना मरीजों की संख्या 2082 ऐक्टिव कोरोना प्रकरण 10
अनूपपुर। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को प्राप्त 87 की रिपोर्ट में से 2 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट करने-होम आइसोलेशन हेतु निर्देशित करने, सम्बंधित कंटेनमेंट क्षेत्रों में स्क्रीनिंग एवं संक्रमितों के प्राथमिक कांटैक्ट के सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक प्राप्त कोरोना जाँच रिपोर्ट में से जिले में 2082 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वर्तमान में ऐक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 है। अब तक 2058 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।