पीआरटी महाविद्यालय में हुआ रैली का आयोजन
संतोष कुमार केवट
आजादी का अमृत महोत्सव एक जन उत्सव हो
अनूपपुर। पंडित राम गोपाल तिवारी महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वाधान में निकला गया था। जिसके संयोजक सुश्री अदिति मिश्रा व श्री मति अंजना साहू थी। रैली की शुरुआत पीआरटी महाविद्यालय के संचालक डॉ. देवेंद्र कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखा कर की, जो अमरकण्टक तिराहे पर जाकर संपन्न हुई जिसका उद्देश्य आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के लिए अपने आप को बलिदान करने वाले, जाने-अनजाने सभी अमर बलिदानियों को याद करना साथ ही आजादी के उपरांत देश को आगे लाने वाले देश के कुशल शिल्पकारों को भी याद करना। इसके अलावा यह महोत्सव जो महात्मा गाँधी जी के सविनय अवज्ञा आंदोलन दांडी यात्रा के वर्ष गांठ 12 मार्च से प्रारम्भ होकर 15 अगस्त को पूर्ण होगा। 75 सप्ताह तक चलने वाला यह उत्सव एक जन उत्सव बने, इस लिए सभी की भूमिका आवश्यक हैं। देश को आगे विश्वगुरु बनाने के लिए देश को नए शिल्पकार चाहिए जिसके लिए इस तरह के सामाजिक आंदोलन की आवश्यकत होती है। इसीलिए स्कूलों, महाविद्यालयों में व सामान्य जन के बीच विविध कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। महाविद्यालयों में सायकल रैली, पैदल रैली, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, सेमीनार, गोष्ठी इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। रैली के शुरुआत में सचालक डॉ देवेंद्र कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में बताया तत्पश्चात रैली की शुरुआत हुई। गंतब्य में पहुँच कर विद्यार्थियों को स्वल्पाहार कराया गया और रैली का समापन किया गया।