थाना बड़वारा पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत 2 नाबालिक वालिकाओं को किया बरामद
थाना बड़वारा पुलिस द्वारा आपरेशन मुस्कान के तहत 2 नाबालिक वालिकाओं को किया बरामद
कटनी ॥ मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के पालन में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा नावालिक बालिकाओं के अपहरण के मामलो को गम्भीरता से लेते हुये नावालिक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर लगातार दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया है ! दिनांक 19.03.2021 को थाना प्रभारी बड़वारा रोहित डोंगरे , सउनि महेन्द्र वेन , म.प.आर .468 मानकी इनवाती द्वारा अति . पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय राजेन्द्र मिश्रा के मार्गदर्शन मे सायबर सेल की मदद से प्राप्त काल डिटेल के आधार पर थाना बड़वारा के अपराध क्र .63 / 2021 धारा 363 ताहि . के मामले की 17 वर्षीय नावालिक बालिका निवासी पहरिया थाना बड़वारा एवं अपराध क्र . 144/2021 धारा 363 ताहि . के मामले की 15 वर्षीय नाबालिक बालिका निवासी निगहरा को दस्तयाब किया गया । नाबालिक वालिका की दस्तयाबी मे थाना बड़वारा प्रभारी उनि रोहित डोंगरे एवं उनकी टीम का सराहनीय कार्य रहा । पुलिस अधीक्षक द्वारा नावालिक बालिकाओं को देस्तयाब करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी उनि रोहित डोंगरे , सउनि महेन्द्र वेन . म.प्र.आर. 468 मानकी इनवाती को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है ।