बिना मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों पर जिला पुलिस की कार्रवाई, धड़ाधड़ काटे चालान,

0

बिना मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों पर जिला  पुलिस की कार्रवाई, धड़ाधड़ काटे चालान! 

 कटनी ॥  जिला पुलिस ने दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले वाहन चालक राहगीर जो बिना मास्क पहनकर यात्रा कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. शहर के मिशन चौक पर कोतवाली तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने धड़ाधड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है. बिना मास्क पहने और बिना हेलमेट के सफर करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटे गए. ट्रैफिक पुलिस द्वारा शुरू की गई कार्रवाई से दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया! जिले में लॉकडाउन के दौरान और लॉकडाउन खुलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मास्क, तय शारीरिक दूरी के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आई थी। लापरवाह लोगों के खिलाफ जमकर चालानी कार्रवाई हुई थी। वही  हाट, बाजार खुलने से शहर की सड़कों पर ट्रैफिक तो बढ़ा, लेकिन बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शिथिल पड़ गई। हाल ही में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर एक बार फिर से पुलिस ने मास्क को लेकर सख्त रवैया अपनाने की तैयारी कर ली है।इसके साथ ही बिना मास्क लगाए वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिशन चौक पर यातायात कर्मी एवं ट्रैफिक वार्डन कर्मियों ने मिलकर बिना मास्क कें घूम रहे दो पहिया वाहन चालकों कों मास्क लगाने की समझाईश दी गई ! वही कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत  दो पहिया वाहन चालकों और बिना मास्क के घूमने वालों वाले लोगों पर प्रशासनिक द्वार पर कार्रवाई की जा रही है और जो नियमों का उल्लंघन कर रहा है उस पर चलाने कार्यवाही की जा रही है! गौरतलब है कि जिले में कोरोना वायरस से दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले और दुपहिया वाहनों को बिना हेलमेट के चलाने वालो के खिलाफ पुलिस ने आज से अभियान छेड़ दिया है. यातायात प्रभारी श्री दुबे ने बताया कि एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश में जिला पुलिस ने बिना मास्क पहने बाजारों में घूमने वालों के खिलाफ और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का अभियान शुरू किया है. कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ एक्ट लागू किया है, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल, बाजार और सड़कों पर बिना मास्क लगाए नहीं घूम सकता है. ऐसे लोगों के खिलाफ चालान काट कर जुर्माना वसूल किया जा रहा है!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed