जीआरपी पुलिस ने किया सराहनीय काम, पुलगवा सतना सें गुम हुई मासूम बच्ची को परिजनों से मिलाया
जीआरपी पुलिस ने किया सराहनीय काम, पुलगवा सतना सें गुम हुई मासूम बच्ची को परिजनों से मिलाया
कटनी ॥ जब किसी का अपना मासूम बच्चा घूम हो जाये और उसका कहीं कोई अता- पता न लगे तो सोचो एक मां- बाप पर क्या बीतती है। जब सारे रास्ते बंद हो जाये, तब जाकर पुलिस उस पीड़ित मा बाप के लिए फरिश्ता बनकर उनकी मासूम की तलाश कर उनको सोप दे, तो आप समझ जाइये उस मा बाप को कितना सकून मिलता है। जी हां ऐसा ही करिश्मा कर दिखाया है जीआरपी पुलिस ने। मां बाप से बिछड़ी एक मासूम को उनके मां बाप से मिलाने का कारनामा जीआरपी पुलिस ने किया है। अक्सर हम पुलिस को गैरजिम्मेदार नजर से देखते है, लेकिन यहां जीआरपी पुलिस ने वाकई ही सराहनीय काम किया है। इस संबंध में जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना को यात्रियों ने सूचना दी कि रीवा जबलपुर शटल ट्रेन एक मासूम बच्ची डरी और सेहमी बैठी हुई है! जिस पर जीआरपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को थाने लाया गया और परिजनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई पुलिस कर्मियों के साथ नादान बालिका के परिजनों की तलाश में गहनता से प्रयास किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद काफी तलाश करने पर बच्ची के मां बाप के संबंध में जानकारी मिली! बच्ची कें द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलगवा जिला सतना निवासी बताया गया ! बच्ची के परिजनों द्वारा पुलवामा थाने जिला सतना मैं गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जहां पर अपराध क्रमांक 351/21 धारा 363 आईपीसी कें तहत गुम बच्ची की तलाश की जा रही थी! बच्ची को मिलने के बाद जीआरपी कटनी के द्वारा उसे पुलगबा थाने कें सुपुर्द कर परिजनों कों दिया गया! गुमशुदा बच्ची ट्रेन में कैसे पहुंची इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है!