सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मास्क वितरण आयोजन
जयसिंहनगर। जहां एक ओर कोविड-19 का खतरा पुन: देश में तीव्रता से वृद्धि कर रहा है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व्ही.डी. शर्मा ने संक्रमण से बचाव के प्राथमिकी उपाय को लेकर सतर्क है, मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के खतरे को लेकर सभी शासकीय कार्यालयों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सेनिटाईजर, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क को लेकर निर्देश जारी किये हैं, मुख्यमंत्री के उक्त दिशा निर्देश व भाजपा जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर 23 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भाजपा मण्डल अध्यक्ष व वैक्सीनेशन प्रभारी रामनाराण पाण्डेय एवं मण्डल उपाध्यक्ष व वैक्सीनेशन प्रभारी निर्मल द्विवेदी के नेतृत्व व खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी सहित चिकित्सालय की पाकीजा मसी, शशि गौतम, अनसुईया यादव, पुष्पा पडवार, गीता पाण्डेय, ललिता सिंह, प्रतिमा मिश्रा की उपस्थिति में सम्मानित नागरिकों व रोगीजनों को मास्क वितरण कर कोविड-19 संबंधी आवश्यक गाईडलाईन का पालन करने का आग्रह किया गया, मास्क वितरण के इस अवसर पर मुख्यत: मण्डल उपाध्यक्ष रावेन्द्र शर्मा, मण्डल महामंत्री कविता सिंह, मण्डल मंत्री जयश्री कचेर, वार्ड पार्षद देवकी सोनी, विजय दुबे व दुर्गेश कुमार पाण्डेय एवं सम्मानित क्षेत्रीय जन, रोगी सहित स्वास्थ्य केन्द्र का स्टाफ मौजूद रहा।
