11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का असफल प्रयास
शहडोल। जैतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खाम्हीडोल में रहने वाले परमानंद तिवारी को पुलिस ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की शिकायत पर अपराध कायम किया है, घटना के संदर्भ में बताया गया कि 11 वर्षीय बच्ची आरोपी के घर के पास से निकल रही थी, इसी दौरान उसने बच्ची को 10 रूपये देकर कुछ सामान लाने को कहा, अपने पिता के दुकान से वापस लौटते समय बच्ची सामान लेकर जब आरोपी के घर पहुंची तो, उसने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन बच्ची उसके हाथ में काटकर भाग निकली, बाद में परिजनों को आपबीती सुनाई और थाने जाकर पुलिस को शिकायत दी, जैतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 एबी, 342 व लैङ्क्षगक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।