घटनाओं में कमी लाने ऐप के माध्यम से तैयार होगा डाटाबेस, एप पर दुर्घटना की जानकारी फीड करते ही नजदीकी अस्पताल को भी मिलेगी सूचना, आईआरएडी एप के संबंध में पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित
घटनाओं में कमी लाने ऐप के माध्यम से तैयार होगा डाटाबेस, एप पर दुर्घटना की जानकारी फीड करते ही नजदीकी अस्पताल को भी मिलेगी सूचना, आईआरएडी एप के संबंध में पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित

कटनी – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट के आईआरएडी एप के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण आज आयोजित किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर एप पर मुस्तैदी से काम करने के निर्देश अपने विभागीय अमले को दिए। प्रशिक्षण में जिला एनआईसी अधिकारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव एवं डिस्ट्रिक्ट रोल आउट मैनेजर सुरजीत मैती द्वारा एप के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए इस एप के माध्यम से डाटाबेस तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिले में कहीं भी सड़क दुर्घटना होने पर उसकी सम्पूर्ण जानकारी जैसे घटना, दिनांक, समय, स्थान का नाम, घटना स्थल के आसपास की जगह, घटना होने का संभावित कारण सहित अन्य जानकारी एप में तुरंत फीड की जाएगी। इससे भविष्य में किन स्थानों पर किन कारणों से बार बार दुर्घटना हो रही है, यह जानने में आसानी होगी।