रात भर चला आपरेशन @ सुबह होते-होते थाने पहुंच गए सूदखोर
कप्तान की मौजूदगी में सूदखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही
धनपुरी में सूदखोरों के प्रतिष्ठान व आवास में दबिश, कई सूदखोरो को लिया हिरासत में
भारी मात्रा में एटीएम पासबुक जप्त
शहडोल । जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी में एसपी की स्पेसल टीम ने सूदखोरों के प्रतिस्थान व आवास में दबिश देकर कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में कई सूदखोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । रात भर चला आपरेशन सुबह होते-होते शहडोल पहुंच गए सूदखोर धनपुरी जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूदखोरी सूदखोरों का गढ़ माने जाने वाले इस अंचल में पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने पूरी रात सर्च अभियान चलाकर सूदखोरों को उनके घरों से पकड़ा यही नहीं है खबर है कि सूदखोरों के पास से भारी मात्रा में पासबुक चेक बुक एटीएम शपथ पत्र और ऐसे ही अन्य दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। जिनको थाने में लाकर उनकी छानबीन की जा रही है।

गौरतलब है कि बीते कई दशकों से चल के धनपुरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता जवाहर जसवानी के भाई कालू जसवानी और कांग्रेसी नेता मुनव्वर मुबारक मास्टर के छोटे भाई मुनव्वर खान तथा कारोबारी बृजवासी अग्रवाल तथा अन्य कई ऐसे नाम से जो सूदखोरी की सूची में है
मचा हड़कंप
बीते कई दशकों से कोयलांचल में सूदखोरी का कारोबार कर कथित आरोपी रसूखदार बंद कर बैठे थे पूर्व में भी इनके खिलाफ स्थानीय थाने और अन्य स्थानों पर लगातार शिकायतें मिलती रही थी लेकिन अब तक कभी भी पुलिस ने सूदखोरों के इन केंद्रों पर अपना डंडा नहीं चलाया था खबर है कि रात लगभग 3:00 बजे के आसपास कालू जसवानी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया वही सुबह होते-होते मुनव्वर खान और उसके बाद बृजवासी अग्रवाल को भी धनपुरी थाने लाया गया इनके विभिन्न प्रतिष्ठानों और निवास स्थान पर भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है ।
हालांकि इस संदर्भ में पुलिस ने अभी तक कोई भी प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की है। और नहीं इस बात का खुलासा किया है । कि उनके पास से क्या-क्या वस्तुएं जप्त हुई है । लेकिन पुलिस द्वारा की गई है कार्यवाही चल में आग की तरह फैल चुकी है और अन्य सूदखोरों तथा माफिया में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो चुकी है।